जमुनियां पंचायत

जमुनियां पंचायत प. चम्पारण जिला से 13 किलोमीटर दक्षिण, नौतन प्रखण्ड से 14 किलोमीटर पुरब मझौलिया चीनी मील से दक्षिण तथा अरेराज से 26 किलोमीटर उत्तर में अवस्थित हैं। यह पंचायत अनुसूचित जाति बहुल पंचायत हैं। यहाँ शिक्षा का स्तर निम्न हैं। यहाँ लोगों को खेती करने के लिए बहुत कम जमीन हैं। इसलिए यहाँ के लोगों का पलायन बाहर के लिए पंजाब,हरियाणा, केरल, उत्तर प्रदेश तथा अन्य राज्यों के लिए ज्यादा होता हैं। इस पंचायत की अबादी 12000 हजार हैं। यहां के लोग खेतिहर मजदूर ज्यादा है। जो भी जमीन है वो उपजाउ है किसी तरह लोग अपना जीवन यापन चलाने का प्रयास करते हैं। यहाँ मुखय रूप से धान,गन्ना,गेहूँ तथा मक्का की खेती होती हैं। इस पंचायत को धनौती नदी दो भागों में बाँटती हैं। यहाँ पर नदी,तलाब, नलकूप, तथा नहर से सिचाई किया जाता हैंं। इस पंचायत में मठ, मंदिर तथा मस्जिद है। जहाँ पर्व-त्यौहार के अवसर पर मेला लगता हैं। पंचायत में कुल 14 वार्ड है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


seven − = 4